कुल्लू अपडेट,पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल, जिला कुल्लू के प्राचार्य प्रताप सिंह ने सूचित किया है कि सत्र 2026 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ज़िला कुल्लू से संबंधित छात्र नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि जो अभिभावक अपने बच्चों को सत्र 2026 में कक्षा 6 में प्रवेश दिलाना चाहते हैं, और जिनके बच्चे वर्तमान में कक्षा 5 में अध्ययनरत हैं, वे 29 जुलाई 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट है:
https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs
ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय, बन्दरोल (जिला कुल्लू) के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या विद्यालय के दूरभाष नंबर 9418538510 पर कॉल कर सकते हैं।


Author: Kullu Update
Post Views: 585



