कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ रही है जिसके तहत पुलिस थाना बंजार की टीमों द्वारा गश्त के दौरान श्रीकोट हुरी, खाता केली व कचयाली में अवैध रूप से उगाए गए लगभग 78,820 अफीम के पौधों को बरामद कर नष्ट किया गया है । इस संदर्भ में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस थाना बंजार में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 18 के तहत तीन अलग-2 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं । उपरोक्त अभियोगों में आगामी अन्वेषण ज़ारी है ।


Author: Kullu Update
Post Views: 558



