Search
Close this search box.

कराड़सू क्षेत्र के समीप राऊगी नाला में पुलिस की टीम ने व्यक्ति से 847 ग्राम चरस बरामद की

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ रही है और इसी के तहत पुलिस की टीम ने कराड़सू क्षेत्र के समीप राऊगी नाला में एक संदिग्ध व्यक्ति से 847 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की पहचान जय प्रकाश (40) पुत्र रिड़कू राम निवासी गांव खल्टु, डाकघर कराड़सू, तहसील एवं जिला कुल्लू के रूप में की गई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई उस समय की गई जब कुल्लू पुलिस की टीम नियमित गश्त पर थी। राऊगी नाला के पास एक व्यक्ति को संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई, जिसका वजन 847 ग्राम पाया गया। इस संबंध में पुलिस थाना कुल्लू में आरोपी के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मामले की पुष्टि करते हुए कुल्लू के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के इस नैटवर्क में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह चरस कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां की जा रही थी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज