जाने आगे……….
iOS 26 अपडेट 2025 के अंत में जारी किया जाएगा. ये iPhone के कई मॉडल्स पर मुफ्त में उपलब्ध होगा. जानें, आपका iPhone इस लिस्ट में है या नहीं.

- हाइलाइट्स
- iOS 26 अपडेट 2025 के अंत में जारी होगा.
- iPhone 11 से iPhone 16 तक के मॉडल्स को मिलेगा iOS 26.
- iPhone Xs, Xs Max और XR को iOS 26 नहीं मिलेगा.
iOS 26 Update: Apple ने WWDC 2025 इवेंट में iOS 26 अपडेट से पर्दा उठा दिया है. इस अपडेट के साथ आईफोन यूजर्स को कई शानदार फीचर्स मिल रहे हैा. लंबे समय से जिस डिजाइन ओवरहाल में लिक्विड ग्लास थीम का इंतजार था, वो फाइनली आ गया है. iOS 7 के बाद से ये iOS का सबसे बड़ा डिजाइन अपग्रेड माना जा रहा है. इसके अलावा, Apple ने अपने फर्स्ट-पार्टी ऐप्स को भी नए डिजाइन ट्रेंड्स और फीचर्स के साथ अपडेट किया है. Apple इंटेलिजेंस iOS 26 का एक बड़ा हिस्सा बना हुआ है, जो यूजर्स के एक्सपीरिएंस को कई गुना बेहतर बनाने का वादा करता है.
Author: Kullu Update
Post Views: 622



