हिमाचल अपडेट,किन्नौर ज़िला के सीमावर्ती क्षेत्र शिपकी-ला में सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारम्भ किया।
सीमा पर्यटन गतिविधियों के आरम्भ होने से पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आर्थिकी भी सशक्त होगी। राज्य सरकार ने रक्षा मंत्रालय से सीमावर्ती क्षेत्र लेपचा, शिपकी-ला, गिऊ और रानी कंडा में पर्यटन गतिविधियों को अनुमति प्रदान करने का आग्रह किया था। स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत सीमा पर्यटन गतिविधियों का शुभारम्भ किया गया है।
प्रदेश सरकार ने केंद्र से हिमाचल स्काउट बटालियन की स्थापना का आग्रह किया है, जिसमें राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए विशेष कोटा होगा।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी जी, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देवेन्द्र श्याम , किनफेड के अध्यक्ष चंद्र गोपाल नेगी जी, ग्राम पंचायत नमग्या के प्रधान श्री बलदेव नेगी जी सहित सेना, ITBP व ज़िला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।








