बंजार से औट तक के खंड में भी टारिंग परियोजना को केंद्र सरकार से स्वीकृति दिलाने की प्रक्रिया तेज़ हो रही
कुल्लू अपडेट,बंजार विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी ने शिमला में प्रदेश सरकार के राजमार्ग अनुभाग के मुख्य अभियंता अजय कपूर से मुलाक़ात कर NH-305 के त्वरित उत्थान और चौड़ीकरण को लेकर विस्तृत चर्चा की।विधायक सुरेंद्र शोरी ने जानकारी दी कि घियागी से बंजार तक विस्तृत (Edge to Edge) टारिंग कार्य हेतु पुनः निविदाएं आमंत्रित कर दी गई हैं। आशा है कि इस बार निर्धारित मापदंडों को पूरा करने वाला सक्षम ठेकेदार चयनित होकर कार्य को शीघ्र अंजाम देगा।
बंजार से औट तक के खंड में भी टारिंग परियोजना को केंद्र सरकार से स्वीकृति दिलाने की प्रक्रिया तेज़ हो रही है। पूर्व में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को टर्मिनेट करने की औपचारिकताएं पूरी करने हेतु विभाग को निर्देशित किया गया है।
साथ ही, NH-305 के चौड़ीकरण हेतु लगभग 700 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को केंद्र सरकार द्वारा उठाई गई आपत्तियों को दूर कर एक माह के भीतर पुनः भेजने का आश्वासन अभियंता श्री कपूर जी द्वारा दिया गया है।
सुरेंद्र शौरी ने कहा कि राजमार्ग न केवल हमारी क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था बल्कि पर्यटन व यातायात के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके शीघ्र उन्नयन के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं




