Search
Close this search box.

हिमाचल में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिल्ली पहुंचे सुक्खू; राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांग्रेस हाईकमान से चर्चा करने के लिए नई दिल्ली गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…

featured-img

हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार जल्द हो सकता है। मंत्रिमंडल में खाली चल रहे पद को भरने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस संबंध में कांग्रेस हाईकमान से चर्चा करने के लिए नई दिल्ली गए हैं। सुक्खू कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का कार्यक्रम है।

मंत्रिमंडल विस्तार के अलावा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं संगठन पर भी राहुल से चर्चा करने के बाद फैसला हो सकता है। छह महीने पहले कार्यकाल पूरा होने और एक परिवार एक पद के आधार पर प्रतिभा सिंह को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के पद से हटना पड़ रहा है। सुक्खू सरकार का ढाई साल का कार्यकाल पूरा हो गया। प्रदेश में सुक्खू सरकार का आधा कार्यकाल पूरा होने पर सीएम बुधवार को हाईकमान से मिलने नई दिल्ली पहुंच गए। 

बीते दिनों से उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी नई दिल्ली जाकर केंद्रीय नेताओं से भेंट की है। हालांकि, विक्रमादित्य ने राहुल और प्रियंका को 23 जून को शिमला में स्थापित की जा रही पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण अवसर पर शिमला आने का न्योता भी दिया है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज