Search
Close this search box.

गर्म लू की चपेट में आधा हिमाचल, मनाली 18, कल्पा 20 साल बाद सर्वाधिक गर्म, जानें कब ठंडा होगा मौसम

मौसम के तीखे तेवरों के बीच आधा हिमाचल लू की चपेट में आ गया है। प्रदेश के मैदानी इलाकों में ही नहीं, शिमला और मनाली जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी से पसीने छूटने लगे हैं। बुधवार को ऊना और हमीरपुर में दूसरे दिन भी तापमान 40 डिग्री से अधिक रहा। पांच जिलों कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, सिरमौर और बिलासपुर में पारा 35 डिग्री से अधिक चल रहा है।

हिमाचल में गर्मी ने बेहाल कर दिया है। बुधवार को मनाली में 18 और कल्पा में 20 साल बाद सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। मनाली में तापमान 31.5 डिग्री रहा। इससे पहले जून 2007 में पारा 32 डिग्री दर्ज हुआ था। कल्पा में तापमान 28.7 डिग्री रहा। इससे पहले यहां जून 2005 में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज