Search
Close this search box.

17 जून को बागासराहन में आयोजित होगा,सरकार गाँव के द्वार” मुख्यमंत्री करेंगे अध्यक्षता

कुल्लू अपडेट, “सरकार गाँव के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन आनी विधान सभा क्षेत्र बागासराहन में 17 जून को किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री बागासराहन में करोड़ों रुपये की योजनाओं के शिलान्यास एवं उद्धघाटन करेंगे।
“सरकार गाँव के द्वार” कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन के लिये बचत भवन में उपायुक्त तोरुल एस. रवीश की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिये सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लाभार्थी योजनाओं, कल्याणकारी उपलब्धियों एवं सेवाओं की जानकारी देने हेतु स्टॉल लगाए जाएंगे। साथ ही, जनता की शिकायतों के निवारण हेतु विभागों की भागीदारी के साथ अग्रिम कैंप आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि बागासराहन में आयोजित “सरकार गाँव के द्वार” दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनियों और स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस अवसर पर बागासराहन में इको टूरिज्म साइट का निरीक्षण भी करेंगे।
उपायुक्त ने कहा कि तहसील निरमंड के बागासराहन में “सरकार गाँव के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन 17 जून को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत पांच पंचायतों को ग्राम पंचायत जौगी, डीम, चायल, नोर, बागासराहन को शामिल किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिये कि समय इन पंचायतों की समस्याओं के निपटारे के लिये अभियान चलाया जाए।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज