Search
Close this search box.

अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण के तहत विचाराधीन मामलों की समीक्षा-अश्वनी कुमार

कुल्लू अपडेट,अतिरिक्त जिला उपायुक्त अश्वनी कुमार ने अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अभियोजन विभाग तथा पुलिस विभाग को लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि पीड़ित व्यक्तियों को राहत उपलब्ध हो सके। बैठक में अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण के तहत विचाराधीन मामलों की समीक्षा की गईं।
बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने जानकारी दी कि विभिन्न न्यायालय में अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत कुल 67 मामले लंबित है जिनमे से 60 मामले सत्र न्यायालय कुल्लू 7 मामले सत्र न्यायालय रामपुर में लंबित है।
बैठक में डीएसपी राजेश ठाकुर, जिला न्यायवादी कुलभूषण गौतम, व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज