Search
Close this search box.

रामपुर में सोनम पार्ट-2: शादी से एक दिन पहले दूल्हे का करवाया कत्ल, प्रेमी संग दुल्हन ने रची साजिश, पर यूपी पुलिस से ना बच सके, एनकाउंटर में पकड़ा

रामपुर में शादी से एक दिन पहले दूल्हे निहाल की उसकी मंगेतर गुलअफ्शां और उसके प्रेमी सद्दाम ने हत्या कर दी. पुलिस ने मुठभेड़ में सद्दाम को गिरफ्तार कर लिया. निहाल का अपहरण कर गला घोंटकर हत्या की गई..

हाइलाइट्स

  • दूल्हे निहाल की हत्या प्रेमी सद्दाम ने की.
  • सद्दाम और साथी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा.
  • गुलअफ्शां ने प्रेमी सद्दाम संग साजिश रची.

रामपुर. उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया. थाना गंज क्षेत्र में शादी से ठीक एक दिन पहले दूल्हे निहाल की उसके मंगेतर के प्रेमी सद्दाम ने अपने साथी के साथ मिलकर हत्या कर दी. निहाल का अपहरण 14 जून को हुआ था, और उसकी शादी 15 जून को होने वाली थी. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सद्दाम को एक मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार मंगेतर गुलअफ्शां ने ही प्रेमी सद्दाम के साथ मिलकर यह साजिश रची थी.

निहाल अपने परिवार में सबसे छोटा था. उसके दो भाई और दो बहनें हैं, जिनमें से एक भाई और एक बहन की शादी हो चुकी है. पुलिस के अनुसार, निहाल की मंगेतर गुलअफ्शां के प्रेमी सद्दाम ने अपने साथी के साथ मिलकर कपड़े दिलवाने के बहाने निहाल को घर से बुलाया और उसका अपहरण कर लिया. इसके बाद अजीमनगर थाना क्षेत्र में उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव को वहीं फेंक दिया गया.

पुलिस ने मुठभेड़ में सद्दाम को किया लंगड़ा

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल एविडेंस के आधार पर जांच शुरू की, जिसके बाद सद्दाम और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया. दोनों ने पूछताछ में अपना अपराध कबूल कर लिया. मामले की गहराई से जांच के लिए पुलिस सद्दाम को हत्या वाली जगह पर ले गई थी, तभी उसने कांस्टेबल की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की. सद्दाम ने छीनी गई पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई. इस मुठभेड़ में सद्दाम के पैर में गोली लगी और उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया.

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज