कुल्लू अपडेट,जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुल्लू,अरविन्द शर्मा ने बताया कि माह मई,2025 के अन्तिम दिनों के दौरान सर्वर में आई तकनीकी समस्या के कारण जिला के कुछेक क्षेत्रों में उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के राशन की बिक्री पूरी नहीं हो पाई थी, जिसके फलस्वरुप उचित मूल्य की दुकानों की पॉस मशीनों में मई, 2025 के राशन की बिक्री हेतु बैकलॉग सेल का प्रावधान कर दिया गया हैं।उन्होंने बताया इस समस्या के कारण जो उपभोक्ता मई, 2025 का राशन का कोटा नहीं ले पाए हैं तो वे इस माह के अपने राशन के कोटे के साथ माह मई, 2025 का राशन का कोटा भी प्राप्त कर सकते हैं।

Author: Kullu Update
Post Views: 712



