
हिमाचल अपडेट,शिमला में हिमाचल प्रदेश लंबरदार जनकल्याण महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने वाइस चेयरमैन लंबरदार विशाल चम्बयाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से भेंट कर लंबरदारों के मानदेय में वृद्धि के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।इस दौरान विशाल चम्बयाल ने मुख्यमंत्री को संघ की विभिन्न माँगों से अवगत करवाया।मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रतिनिधिमंडल की सभी जायज़ माँगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।
Author: Kullu Update
Post Views: 686



