
हिमाचल अपडेट,केंद्र सरकार ने वर्ष 2023 में हिमाचल प्रदेश में हुई बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने की घटनाओं में हुए नुकसान की भरपाई के लिए 2006.40 करोड़ रुपए की सहायता राशि मंजूर की है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति ने बुधवार को यह मंजूरी दी। वित्त मंत्री, कृषि मंत्री और नीति आयोग के उपाध्यक्ष की सदस्यता वाली समिति ने राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (एनडीआरएफ) के तहत रिकवरी और पुनर्निर्माण योजना से राज्य को वित्तीय सहायता के प्रस्ताव पर विचार किया।
इससे राज्य को वर्ष 2023 के दौरान बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन के कारण होने वाली क्षति और विनाश के कारण रिकवरी और पुनर्निर्माण गतिविधियों में मदद मिलेगी। इसमें 1504.80 करोड़ रुपए एनडीआरएफ के तहत रिकवरी और पुनर्निर्माण फंडिंग विंडो से केन्द्र का हिस्सा होगा। इससे पूर्व, गृह मंत्रालय ने इस आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश को राहत कार्यों के लिए, 12 दिसम्बर 2023 को ही 633.73 करोड़ रुपए की अतिरिक्त वित्तीय सहायता की मंजूरी दी थी। गृह मंत्रालय ने कहा है कि केंद्र सरकार प्राकृतिक और अन्य आपदाओं के दौरान राज्य सरकारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश में वर्ष-2023 में बाढ़, भूस्खलन, बादल फटने की प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत राहत राशि के रूप में ₹2006.40 करोड़ की “पुनर्प्राप्ति और पुनर्निर्माण योजना” की स्वीकृति प्रदान करने हेतु माननीय प्रधानमंत्रीNarendra Modi , केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah एवं केंद्र सरकार का हार्दिक आभार।
निश्चित रूप से यह आर्थिक सहायता आपदा प्रभावित परिवारों के लिए संबल साबित होगी।मैं उम्मीद करता हूं कि हिमाचल कांग्रेस सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ इस राशि को प्रभावित परिवारों तक पहुंचाएगी।



