
कुल्लू में सुत्रधार कला संगम के कार्यक्रम में समूह गान प्रस्तुत करते चंद्र आभा मेमोरियल स्कूल सैकड़ों विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर,
कुल्लू। सूत्रधार कला संगम संस्था 48वां वर्षगांठ उत्सव मना रही है। तीन दिन तक होने वाले इस उत्सव का वीरवार को आगाज हुआ।
पहले दिन लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में सैकड़ों विद्यार्थियों ने कला की वाद्यवृंद, समूह गान, लोकगीत, फिल्मी गीत, फैशन शो, प्रिंसेस सूत्रधार साड़ी राउंड और समूह नृत्य में प्रस्तुति दी।
वाद्यवृंद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाशिंग, ब्रिलियंट ग्लोबल स्कूल शास्त्रीनगर, अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल शमशी, समूहगान में चंद्र आभा मेमोरियल स्कूल फॉर ब्लाइंड कुल्लू, आर्य आदर्श हाई स्कूल आखाड़ा बाजार, अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल शमशी, आनंद मार्ग हाई स्कूल शाढ़ाबाई, सरस्वती विद्या मंदिर बाशिंग, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर, डीएवी मौहल के बच्चों ने हुनर दिखाया।
लोकगीत में चंद्रताल पब्लिक स्कूल डोभी (खराहल), राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाशिंग, कुल्लू साइंस स्कूल बाशिंग, अकादमिक हिल्स पब्लिक स्कूल शमशी, मैक्स इंटरनेशनल स्कूल जिया, नव ज्योति पब्लिक स्कूल कुल्लू, कुल्लू वैली स्कूल रामशिला, फिल्म गीत में चंद्र आभा मेमोरियल स्कूल फॉर ब्लाइंड कुल्लू, ब्रिलियंट ग्लोबल स्कूल शास्त्रीनगर, देव भूमि पब्लिक स्कूल बाशिंग, ट्रिनिटी स्कूल मौहल, नालंदा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढालपुर, फैशन शो में सैमरॉक कॉन्वेंट स्कूल ढालपुर, कुल्लू साइंस स्कूल बाशिंग, आगमिक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल, शहीद बालकृष्ण राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुल्लू, भारत भारती वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर, समूहनृत्य में आनंद मार्ग हाई स्कूल शाढ़ाबाई, चंद्रताल पब्लिक स्कूल डोभी (खराहल), भारत भारती वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर, कुल्लू कॉन्वेंट स्कूल ढालपुर, कुल्लू वैली स्कूल रामशिला तथा ट्रिनिटी स्कूल मौहल के बच्चों ने प्रस्तुति दी। प्रिसेंस सूत्रधार का प्रथम राउंड भी हुआ।



