Search
Close this search box.

हिमाचल में जगह-जगह भूस्खलन, शिमला में गाड़ी क्षतिग्रस्त, सात दिन भारी बारिश का अलर्ट

शिमला में  सुबह से घनी धुंध छाई हुई है, जिससे दिन में अंधेरा छा गया। 

हिमाचल में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन। 

हिमाचल प्रदेश में माैसम ने करवट बदल दी है। राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में झमाझम बारिश हो रही है। शिमला में  सुबह से घनी धुंध छाई हुई है, जिससे दिन में अंधेरा छा गया। कांगड़ा-धर्मशाला मार्ग भारी बारिश से चेतडू  के पास भूस्खलन होने से बंद हो गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे से मार्ग बंद है। वाहनों को बाया शीला औरा सराह मार्ग से कांगड़ा भेजा गया। वहीं शिमला जिले के जतोग छावनी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह अचानक हुए भूस्खलन के कारण हटनी की धार के पास स्थित मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। भूस्खलन की चपेट में एक गाड़ी भी आई और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

वहीं मंडी जिले के शहीद इंदर सिंह माध्यमिक पाठशाला पंडोह में पहली ही बरसात ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है। स्कूल परिसर में बरसाती पानी भर जाने से विद्यार्थियों व स्टाफ को भी  दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते स्कूल का मैदान और प्रवेश द्वार जलमग्न हो गया, जिससे बच्चों का आना-जाना मुश्किल हो गया। वहीं बीती रात को नाहन में 84.7, पंडोह 35.0, स्ललापड़ 26.3, सराहन 20.5, पांवटा साहिब 19.8, जोगिंद्रनगर 19.0, पच्छाद 17.2, रामपुर 15.6, गोहर 15.0, कटौला 13.4 और मंडी में 8.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। 
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में सात दिन भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार 20, 21 व 24 जून को राज्य के कई भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। जबकि 22, 23, 25 व 26 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। अगले 2-3 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश के कुछ भागों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। 
Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज