Search
Close this search box.

मंडी सरकाघाट मार्ग पर खाई में गिरी कार, जानें कैसे बची एक ही परिवार के 5 सदस्याें की जान

मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर के अंतर्गत सरकाघाट मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए।

 मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर के अंतर्गत सरकाघाट मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी, जिसमें एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल हो गए। घायलों में 4 महिलाएं शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 4 बजे उस वक्त हुआ जब परिवार के सदस्य सरकाघाट से किसी काम काे निपटाकर वापस लौट रहे थे। जोगिंद्रनगर शहर से लगभग 4 किलोमीटर दूर छतर के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि कार एक पेड़ और चट्टान से टकराकर रुक गई। यदि कार और नीचे जाती ताे काेई जानी नुक्सान भी हाे सकता था।

हादसे में घायल हुए सभी सदस्यों की पहचान कर ली गई है। घायलों में कार चालक जोगिंद्र (60), उनकी पत्नी बीना देवी (58) और बेटी कनिका (27) निवासी ढेलू शामिल हैं। इनके अलावा आंचल (23) पुत्र जितेंद्र और अभिलाषा पत्नी जितेंद्र निवासी समलोट जोगिंद्रनगर भी घायल हुई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया, जिसके बाद उन्हें एंबुलैंस की सहायता से अस्पताल ले जाया गया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज