India vs England(Ind vs Eng) First Test 2025: भारत और इंग्लैंड के बीच आज लीड्स में पहले टेस्ट की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम इस दौरे की शानदार शुरुआत करने के इरादे से उतरी है। रोहित-कोहली की अनुपस्थिति में गिल की अगुआई वाली भारतीय टीम के सामने इंग्लैंड की कठिन चुनौती है।

सुदर्शन और करुण – फोटो
Ind vs Eng Test भारत का स्कोर 25 के पार
केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई है और टीम का स्कोर 25 रन के पार पहुंच गया है। राहुल और यशस्वी क्रीज पर टिक हुए हैं जिसकी मदद से भारत ने 10 ओवर की समाप्ति के बाद स्कोर बिना किसी नुकसान के 27 रन बना लिए हैं।
Ind vs Eng Test भारत की सधी शुरुआत
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत ने सधी शुरुआत की है। भारतीय टीम ने पांच ओवर की समाप्ति तक बिना किसी नुकसान के 15 रन बना लिए हैं।
Ind vs Eng Test भारत की बल्लेबाजी शुरू
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी शुरू हो गई है। इंग्लैंड ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग के लिए उतरे हैं।
Ind vs Eng Test काली पट्टी बांधकर उतरे खिलाड़ी
पिछले सप्ताह अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे में मारे गए लोगों की श्रद्धांजलि देने के लिए भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी इस मैच में काली पट्टी बांधकर खेलने उतरे हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बांह पर काली पट्टी बांधी हुई है। मैच शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजने से पूर्व इंग्लैंड और भारत के खिलाड़ियों ने शोक प्रकट करते हुए दो मिनट का मौन धारण रखा।
Ind vs Eng Test Live: करुण ने भारत के लिए 62 की औसत से रन बनाए
करुण की वापसी क्रिकेट में सबसे जबरदस्त वापसी में से एक है। भारत के लिए छह टेस्ट मैचों में उन्होंने 62.33 की औसत से 374 रन बनाए थे। इसमें एक तिहरा शतक शामिल है। इस दौरान सात पारियों में उनका स्कोर- 4, 13, 303*, 26, 0, 23 और 5 रन का रहा है। तिहरे शतक के बावजूद उन्हें दरकिनार कर दिया गया था। वह 2018 इंग्लैंड दौरे की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें उस सीरीज में कभी खेलने का मौका नहीं मिला। वह पिछली बार फरवरी 2017 में भारत के लिए खेले थे। भारत का तब टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया से धर्मशाला में सामना हुआ था। यानी करुण आठ साल बाद भारतीय प्लेइंग-11 का हिस्सा बने हैं।
ENG vs IND Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), करुण नायर, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
इंग्लैंड: जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।
ENG vs IND Score: इंग्लैंड ने जीता टॉस
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इंग्लैंड ने प्लेइंग-11 की घोषणा पहले ही कर दी थी। वहीं, भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चाहते थे। गिल ने कहा कि सुदर्शन डेब्यू कर रहे हैं। करुण की वापसी हुई है और तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाज खेल रहे हैं। शार्दुल ऑलराउंडर की भूमिका निभाते दिखेंगे। सुदर्शन तीसरे नंबर पर और करुण छठे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं।
ENG vs IND Score: सुदर्शन का डेब्यू
साई सुदर्शन का डेब्यू होने जा रहा है। उन्हें दिग्गज चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट कैप दी। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 49 मैचों में करीब 39 की औसत से 1957 रन बनाए थे। सुदर्शन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
ENG vs IND Score: आज से पहला टेस्ट
नया कप्तान, दृढ़ निश्चयी कोच, कुछ पुराने और कुछ नए चेहरे अगले 45 दिनों में एक दिलचस्प कहानी गढ़ने के लिए प्रतिबद्ध होंगे जब भारत शुक्रवार से एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए खेली जाने वाली पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड से भिड़ेगा। भारत अभी तक इंग्लैंड में केवल तीन बार टेस्ट सीरीज जीत पाया है। उसने 1971 में अजीत वाडेकर, 1986 में कपिल देव और 2007 में राहुल द्रविड़ की अगुवाई में यह उपलब्धि हासिल की थी। अब शुभमन गिल इस सूची में अपना नाम लिखवाने के लिए बेताब होंगे। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 पर शुरू होगा।
ENG vs IND Score: अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी सीरीज
यह इतना आसान नहीं होने वाला है क्योंकि विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के संन्यास लेने के कारण भारतीय टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। इससे वह अनुभव के मामले में थोड़ा कमजोर नजर आती है। 25 वर्षीय गिल के लिए यह सीरीज अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगी, क्योंकि इंग्लैंड की टीम ने ब्रेंडन मैकुलम की कोचिंग और बेन स्टोक्स की कप्तानी में टेस्ट मैच की बल्लेबाजी की परंपराओं को बदल दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम उनके आक्रामक रवैये का किस तरह से जवाब देती है।



