
हिमाचल अपडेट,पशुपालन विभाग की एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।इस दौरान, डेयरी सहकारी समितियों का गठन मिशन मोड में करने के निर्देश दिए। ये समितियाँ डेयरी क्षेत्र में युवाओं को रोज़गार एवं स्वरोज़गार के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।इसके अतिरिक्त, कांगड़ा ज़िला में निर्माणाधीन ढगवार दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र की समीक्षा की। संयंत्र के कार्य की प्रगति की निगरानी हेतु एक समिति गठित करने के निर्देश भी दिए।
साथ ही, मिल्कफेड को निर्देश दिए गए कि वह पहाड़ी गाय के दूध से बने हिम-घी ब्रांड को प्रोत्साहित करे, ताकि किसानों को लाभकारी मूल्य मिल सके।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल जी, पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार जी, विधायक चंद्रशेखर जी, प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह जी, प्रधान सचिव (वित्त) देवेश कुमार जी, सचिव (पशुपालन) रितेश चौहान जी, निदेशक (पशुपालन) डॉ. संजीव धीमान जी, प्रबंध निदेशक (मिल्कफेड) विकास सूद जी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।



