
अग्निवीर की ऑनलाइन परीक्षा 30 जून से दस जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। आर्मी रिकूटिंग ऑफिस मंडी के निदेशक ने बताया कि सभी कैंडिडेट्स से आग्रह है कि वे अपने दिए हुए परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाला एडमिट कार्ड का प्रिंट लेकर जाएं। परीक्षा केंद्र का नाम और परीक्षा का समय कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड में दिया हुआ होता है।
सभी कैंडिडेट्स से अपनी यूजर आईडी के द्वारा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बाताया कि रोल नंबर पेमेंट रिसीप्ट में लिखा हुआ होता है जो कि हिस्ट्री ऑफ एप्लीकेशन में जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने के लिए मूल दस्तावेज फोटोकॉपी साथ लेकर जाएं।
Author: Kullu Update
Post Views: 822



