हिमाचल अपडेट,बीती रात , थाना घुमारवीं के अंतर्गत टोल प्लाज़ा फोरलेन नजदीक बलोह के पास ANTF कुल्लू की टीम ने जिसमें, SI संजीव कुमार, मुख्य आरक्षी विकास , मुख्य आरक्षी रणधीर कुमार , आरक्षी विनोद तथा बबन कुमार शामिल थे,नाकाबंदी ड्यूटी पर तैनात थे तथा आने जाने वाली गाड़ियों / बसों की चैंकिंग कर रहे थे तो कसोल से दिल्ली जा रही एक वोल्वो बस नंबर HR 38Y 7354 लक्ष्मी हॉलिडे , में बैठे गुजरात के एक व्यक्ति Dipak Sharma @ Pintu, s/o Madan Lal Sharma, r/o B-6/27, Gokul Galaxy, Kathwada, Near Talab Nisame, Daskroi, Ahmedabad, Gujarat, aged 48 years के बैग/सूटकेस से कुल 809 ग्राम चरस बरामद हुई। एएनटीएफ कुल्लू के उप पुलिस अधीक्षक हेमराज वर्मा ने जानकारी दी कि आरोपी को हिरासत में लिया गया तथा उसके खिलाफ पुलिस थाना घुमारवीं में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले की अगामी तफ्तीश पुलिस थाना घुमारवीं द्वारा की जा रही है।





