Search
Close this search box.

मलाणा डैम के नज़दीक महाराष्ट्र निवासी से पुलिस ने 137 ग्राम चरस बरामद

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है और पुलिस थाना मनीकर्ण की टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान बुर्जीधार समीप मलाणा डैम में एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान 137 ग्राम चरस/कैनाविस बरामद की गई है ।आरोपी की पहचान सूरज प्रदीप भूते (30 वर्ष) पुत्र श्री प्रदीप भूते निवासी मकान न0 74, अट भोस्ते तहसील श्रीवर्धन जिला रायगड़, महाराष्ट्र के रूप में हुई है । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना मनीकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज