Search
Close this search box.

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 के लिए 31 तक भेजें आवेदन – डी०पी०ओ०

कुल्लू अपडेट,प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 के लिए जिला के 18 साल तक के पात्र मेधावी बच्चे 31 जुलाई 2025 तक अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। यह नामांकन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। चयनित मेधावी बच्चों को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से दिल्ली में पुरस्कृत किया जाएगा।
जिला कार्यकम अधिकारी कुल्लू गजेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि 5 से 18 साल तक की आयु वर्ग के मेधावी बच्चे जिन्होंने खेल, समाज सेवा, विज्ञान एवं प्रौधोगिकी, पर्यावरण, कला एवं संस्कृति और इनोवेशन के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है में अपना नामांकन भर सकते हैं। उन्होंने जिला के 18 साल तक के पात्र बच्चों व उनके अभिभावाकों से आग्रह किया है कि वह प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2025 के लिए अपने नामांकन ऑनलाईन माध्यम से विभाग के पोट्ल https://awards.gov.in पर 31 जुलाई 2025 तक जमा करवाए तथा इसकी जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में भी देना सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जा सके।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज