कुल्लू अपडेट, जिला कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है और जिसके तहत पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर माउंटेनएरिंग इंस्टिट्यूट, अलेउ के समीप विशेष कार्रवाई को अंजाम दिया गया । इस दौरान कपिल कुमार (उम्र 29 वर्ष) पुत्र श्री सतपाल सिंह, निवासी जलालपुर कलां, जिला जींद (हरियाणा) एवं संचित (उम्र 27 वर्ष) पुत्र श्री हरविंद्र पाल, निवासी 28/13 स्कीम नं. 6, गांधी नगर, जिला जींद (हरियाणा) को संदेह के आधार पर चेक किया गया ।
तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से कुल 105.62 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई । इस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 एवं 29 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
प्रारंभिक पूछताछ व अनुसंधान के उपरांत बरामद नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख़्त से संबंधित नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है ।मामले में जाँच जारी है।




