Search
Close this search box.

केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू पहुंचे कुल्लू ,डीसी कुल्लू ने किया स्वागत व अभिनदंन

कुल्लू अपडेट,केंद्रीय संसदीय एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू आज जनजातीय क्षेत्रों का दौरा कर कुल्लू पहुंचे।
उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश सहित जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया।
उन्होंने कहा कि इस बार उन्होंने किन्नौर, स्पीति तथा लाहौल का दौरा किया है तथा कई केंद्रीय स्कीमों का शुभारंभ किया है।
उन्होंने कहा कि जनजातीय क्षेत्र किन्नौर, काजा, लाहौल तथा चंबा के लोगों का जीवन बहुत कठिन है तथा केंद्र सरकार का इन क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान है।
उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को ध्यान में रखकर योजनाओं को लागू करने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि अगली बार वे चंबा के दुर्गम क्षेत्र का दौरा करेंगे।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, बंजार विधानसभा विधायक सुरेंद्र शौरी तथा अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
इस दौरान उन्होंने यहां कई लोगों से भी मुलाक़ात की। इस दौरान समस्त विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज