Search
Close this search box.

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने केलांग में26 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज स्कीम का किया शिलान्यास

हिमाचल अपडेट,जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के मुख्यालय केलांग में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने 26 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीवरेज स्कीम का विधिवत शिलान्यास किया। इस महत्त्वपूर्ण परियोजना से केलांग और इसके समीपवर्ती बिलिंग गांव के 222 घरों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा, जिससे लगभग 1500 की आबादी को आधुनिक सीवरेज सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।इस अवसर पर पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर लाहौल स्पीति की विधायक अनुराधा राणा,पूर्व मंत्री गोविन्द ठाकुर पूर्व विधायक रवि ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कुंगा बौद्ध आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे.वही जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हिमाचल प्रदेश को भरपूर सहयोग मिल रहा है।
आज जिला लाहौल स्पीति के केलांग में 26.75 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू जी द्वारा शिलान्यास किया गया। लाहौल स्पिति और किन्नौर में पिछले तीन दिनों में 150 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास माननीय किरेन रिजिजू जी द्वारा किया गया है।
मैं हिमाचल प्रदेश के लोगों की तरफ़ से केंद्र सरकार, यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय अल्पसंख्यक मामले मंत्री श्री किरेन रिजिजू जी का आभार प्रकट करता हूँ।।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज