
दिल या हार्ट हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है जो लगातार खून पंप करता रहता है ताकि पूरे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंच सकें। लेकिन जब हार्ट कमजोर होने लगता है तब शरीर कई ऐसे संकेत देता है जिन्हें अक्सर लोग अनदेखा कर देते हैं। इन संकेतों को समय पर…
दिल या हार्ट हमारे शरीर का सबसे अहम अंग है जो लगातार खून पंप करता रहता है ताकि पूरे शरीर में ऑक्सीजन और पोषक तत्व पहुंच सकें। लेकिन जब हार्ट कमजोर होने लगता है तब शरीर कई ऐसे संकेत देता है जिन्हें अक्सर लोग अनदेखा कर देते हैं। इन संकेतों को समय पर पहचानना और डॉक्टर से सलाह लेना बेहद जरूरी होता है। ऐसा न करने पर हार्ट की बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।
जल्दी थकान और सांस फूलना
अगर आप बिना ज्यादा मेहनत के जल्दी थक जाते हैं या सांस फूलने लगती है तो इसे नजरअंदाज न करें। यह हार्ट की कमजोरी का सबसे पहला संकेत हो सकता है। जब दिल कमजोर होता है तब वह शरीर के अंगों तक पर्याप्त खून और ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पाता। इसका असर पूरे शरीर पर पड़ता है और आप सामान्य काम करते हुए भी थकावट महसूस करते हैं।
पैरों और टखनों में सूजन
दिल कमजोर होने पर शरीर में तरल पदार्थ जमा होने लगते हैं। इससे पैरों, टखनों, पंजों या पेट में सूजन आ सकती है। कई बार लोग इसे केवल थकान या खड़े रहने की वजह से होने वाली सूजन समझ लेते हैं। लेकिन अगर सूजन लगातार बनी रहे तो यह हार्ट की बीमारी का संकेत हो सकता है।
सीने में दर्द या भारीपन
दिल की कमजोरी या हार्ट की बीमारी का एक और महत्वपूर्ण संकेत है सीने में दर्द, दबाव या जकड़न महसूस होना। यह दर्द कभी-कभी बाएं हाथ, जबड़े, पीठ या गर्दन तक फैल सकता है। अगर यह लक्षण बार-बार या लंबे समय तक बने रहें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।



