Search
Close this search box.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा, तपोवन, धर्मशाला पहुँचने पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, माननीय विधायकों एवं विधानसभा सचिव द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हार्दिक आभार व्यक्त किया।

आज से शुरू हो रहे दो दिवसीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र, ज़ोन-2 के वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया तथा सहभागी राज्यों के विधानसभा अध्यक्षों, उपाध्यक्षों, मुख्य सचेतकों एवं माननीय सदस्यों का मुख्यमंत्री ने हार्दिक स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ण विश्वास है कि यह सम्मेलन लोकतांत्रिक मूल्यों के सशक्तीकरण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज