Search
Close this search box.

उत्तराखंड 56 घंटे से बंद है यमुनोत्री हाईवे, 600 यात्री फंसे हुए हैं, मलबे में ढूंढी जा रही जिंदगी

 उत्तराखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. आलम यह है कि जगह-जगह बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है. कहीं पहाड़ ढह रहे हैं तो कहीं हाईवे पर मलबों का जमावड़ा हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. राजधानी देहरादून, नैनीताल और टिहरी सहित कई जिले शामिल हैं.

56 घंटे से बंद है यमुनोत्री हाईवे

यमुनोत्री हाइवे पिछले 56 घंटे से बंद है. सिलाई बैंड के पास पैदल जाने के लिए रास्ता बनाया गया है, जहां फंसे हुए स्थानीय ग्रामीणों को निकाला गया है. वहीं लापता मजदूरों की तलाश जारी है. घटना वाली जगह मशीन पहुंच चुकी है. मशीन से मलबे को हटाया जा रहा है. लापता लोगों की तलाश जारी है. घटना वाली जगह की ड्रोन वीडियो सामने आई है, जहां हर तरफ तबाही की तस्वीर देखी जा सकती है. सैकड़ों यात्री यमुनोत्री धाम के यात्रा पड़ाव में फंसे पड़े हैं. कई गांव का जिला मुख्यायल से सम्पर्क कटा हुआ है. जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को सर्च एवं रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए. ओजरी के समीप भी सड़क बहने से गीठ पट्टी के कई गांव दूसरे दिन भी जनपद और तहसील मुख्यालय से कटे हुए है.

यमुनोत्री धाम में फंसे 600 लोग

यमुनोत्री धाम में भारी बारिश के बाद सड़कें टूट गई हैं, जिसकी वजह से यात्रा से लौट रहे तकरीबन 600 से ज्यादा कई लोग यमुनोत्री धाम में ही रोके गए हैं. यमुनोत्री धाम में 600 से ज्यादा लोग अभी भी फंसे हुए हैं, जिन्हें स्थानीय प्रशासन की तरफ से रोका गया है. सड़क टूटने से यात्रा को रोक दिया गया है. प्रशासन का कहना है कि आज पैदल यात्रा को सुचारू करने की तैयारी की जा रही है. 28 जून को सिलाई बैंड इलाके में बादल फटने से हाइवे टूटा है.

उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट

उत्तराखंड मौसमः उत्तराखंड में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. अगले 2 दिन मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट है. कई जिलों में हो सकती है भारी बारिश. देहरादून, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी के लिए अलर्ट. बाकी जिलों में भी बारिश का पूर्वानुमान.

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज