Search
Close this search box.

कुल्लू जिले में 2 तारीख तक मौसम का येलो अलर्ट जारी,उप मंडल स्तर पर 11 से 12 सड़के बंद

कुल्लू अपडेट,उपायुक्त तोरुल रवीश ने जानकारी दी कि कुल्लू जिले में 2 तारीख तक मौसम का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
 अतः कोई नदी नालों के नजदीक न जाए सभी ट्रैकिंग करने के इच्छुक लोग भी मौसम को ध्यान मे रखते हुए ट्रैकिंग तथा  भ्रमण का प्लान बनाएं।
उन्होंने कहा कि उप मंडल स्तर पर 11 से 12 सड़के बाधित हैं  सैंज – रैला  पुल को बहाल कर दिया गया है जिसकी सुरक्षा का परीक्षण किया जा रहा है।
मनिहार के पास की सड़क को बहाल करने का कार्य चल रहा है। बिंदु ढांक कुल्लू – मनाली रोड पर बहाली का कार्य चल रहा है जो दोतरफा  ट्रैफिक के लिए एक-दो दिन में तैयार हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि बारिश से पानी की 100 से अधिक स्कीमें बाधित थी इन सभी को बहाल कर दिया गया है। 30 से अधिक ट्रांसफार्मर बाधित हुए थे जिनकी बहाली का कार्य तेज़ी से चल रहा है।
एनडीआरएफ का खोज अभियान चौथे दिन भी जारी है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज