Search
Close this search box.

डॉ० राजीव बिंदल फिर बने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष,जिला कुल्लू से पूर्व मंत्री गोविन्द ठाकुर बने राष्ट्रीय परिषद सदस्य

हिमाचल अपडेट भाजपा हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष पद और राष्ट्रीय परिषद सदस्य पदों के चुनाव के परिणाम की घोषणा आज केंद्रीय राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह जी द्वारा पीटरहॉफ, शिमला में आयोजित समारोह में की गई।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पद पर पुनः निर्वाचित हुए डॉ. राजीव बिंदल और राष्ट्रीय परिषद सदस्य पद पर गोविंद ठाकुर, पवन काजल, डॉ. राजीव सैजल , श्री त्रिलोक कपूर जी,  बिहारी लाल शर्मा , संजीव कटवाल, रश्मिधर सूद और पायल वैद्य नवनिर्वाचित हुए. वही पूर्व मुख्यमत्रीं जयराम ठाकुर ने कहा कि डॉ. राजीव बिंदल संगठन के प्रति सदैव समर्पित रहते हैं और एक नई ऊर्जा के साथ पार्टी के कार्यों को पूर्ण करते हैं। मुझे विश्वास है कि बिंदल के इसी ऊर्जावान नेतृत्व में प्रदेश भाजपा नए मुकाम पर पहुंचेगी और पार्टी नई विजय गाथा लिखेगी।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज