Search
Close this search box.

दिल्ली निवासी से भुंतर एयरपोर्ट के नज़दीक पुलिस ने 24 ग्राम चिट्टा किया बरामद

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान चला रही है और आज पुलिस थाना भून्तर की टीम ने  गश्त के दौरान एयरपोर्ट गेट भून्तर के नज़दीक एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी के दौरान 24 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद किया।वही आरोपी की पहचान प्रथम गुप्ता उम्र 25 वर्ष पुत्र राजेन्द्र प्रसादनिवासी फ्लैट न० 1-डी, टॉवर न० 2, ए पी वॉनडर्स रिथाला डाकघर रोहिणी, सेक्टर न० 7, जिला उत्तर पश्चिमी दिल्ली के रूप में हुई है।व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के तहत मामला दर्ज़ किया गया।अब पुलिस के द्वारा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है। मामले में आगामी जाँच जारी हैं।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज