Search
Close this search box.

CUET UG Result 2025 अंतिम उत्तर कुंजी जारी, जल्द खत्म होगा रिजल्ट का इंतजार, पढ़ें हर ताजा अपडेट

CUET UG Final Answer Key, Result 2025 Live Updates: लंबे इंतजार के बाद, आखिरकार राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सीयूईटी यूजी की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में तकरीबन 13 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे। अब सभी को बसब्री से परिणाम का इतंजार है, जिसके जल्द जारी होने की उम्मीद है। परिणाम से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग पर बने रहें।

CUET UG 2025 Result: क्या सीयूईटी यूजी का परिणाम घोषित हो गया है?

नहीं, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभी तक कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट का रिजल्ट घोषित नहीं किया है। हालांकि, एनटीए ने इस प्रवेश परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से फाइनल आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

CUET UG Result 2025: वेबसाइट स्लो है? जानें क्या करें

अगर रिजल्ट जारी होने के बाद सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट ओपन नहीं हो रही है या स्लो हो गई है, तो घबराएं नहीं। ऐसी स्थिति में उम्मीदवारों को बार-बार लॉगिन करने से बचना चाहिए। इसके बजाय कुछ समय इंतजार करें और फिर दोबारा प्रयास करें।

CUET UG 2025: रिजल्ट के बाद अगला चरण क्या?

सीयूईटी यूजी 2025 का रिजल्ट जारी होने के बाद अगला चरण यूनिवर्सिटी-विशिष्ट एडमिशन या काउंसलिंग प्रक्रिया का होता है। इसमें हर विश्वविद्यालय अपनी अलग प्रवेश प्रणाली और पोर्टल (जैसे DU का CSAS पोर्टल या AU का Samarth Portal) के माध्यम से छात्रों से रजिस्ट्रेशन करवाता है। छात्र को अपने स्कोर के आधार पर संबंधित विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है, जहां वह अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज को प्राथमिकता अनुसार चुनता है। 

CUET UG Result: कब हुई थी परीक्षा?

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने परीक्षा 13 मई से 4 जून तक भारत में 388 केंद्रों और विदेशों में 24 केंद्रों पर 37 विषयों के लिए आयोजित की थी। यह परीक्षा 13 भाषाओं और 23 डोमेन-विशिष्ट विषयों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें एक सामान्य योग्यता परीक्षा भी शामिल थी।

CUET UG Result 2025: परिणाम जल्द होगा जारी, cuet.nta.nic.in पर रखें नजर

सीयूईटी यूजी 2025 की फाइनल आंसर की जारी होने के बाद अब परिणाम कभी भी घोषित किया जा सकता है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि तैयार रखें, ताकि परिणाम जारी होते ही तुरंत लॉगिन कर सकें। परिणाम cuet.nta.nic.in पर ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा।

CUET UG 2025: स्कोरकार्ड में क्या-क्या होगा शामिल?

सीयूईटी यूजी 2025 स्कोरकार्ड में निम्न जानकारियां शामिल होंगी:

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • श्रेणी
  • प्राप्त अंक
  • आवेदन किया गया प्रोग्राम
  • लिंग
  • विषय कोड
  • क्वालिफाइंग स्टेटस

CUET UG 2025: NTA ने हटाए 27 सवाल, स्कोरिंग पर होगा असर

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2025 की अंतिम उत्तर कुंजी से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कुल 27 सवाल हटा दिए हैं। CUET UG की मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर सही उत्तर के लिए छात्रों को 5 अंक दिए जाएंगे, जबकि हर गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। ऐसे में हटाए गए सवालों का छात्रों के स्कोर पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।

CUET UG 2025: परिणाम तिथि

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने अभी तक सीयूईटी यूजी 2025 परिणाम तिथि की घोषणा नहीं की है। हालांकि, NTA ने अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है और परिणाम अब किसी भी समय घोषित होने की उम्मीद है।

CUET UG Result 2025: ऐसे चेक कर सकेंगे सीयूईटी यूजी का रिजल्ट

घोषित होने के बात अपना रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए चरणों का पालन करना होगा:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
  • ‘CUET UG 2025 रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नयी विंडो खुलेगी।
  • लॉगइन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड टाइप करें।
  • सबमिट आइकन दबाएं।
  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।

CUET UG 2025 Result: सीयूईटी यूजी की अंकन योजना

सीयूईटी यूजी की अंतिम उत्तर कुंजी जारी हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in के माध्यम से अंतिम उत्तर कुंजी की जांच कर सकते हैं। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए पांच अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत प्रतिक्रिया के लिए एक अंक काटा जाएगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज