
Govt Jobs: कर्मचारी चयन आयोग जूनियर इंजीनियर के 1340 पदों पर भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 21 जुलाई निर्धारित की गई है, जबकि फीस जमा करने की अंतिम तारीभ 22 जुलाई है। वहीं, आवेदन की त्रुटि संशोधन और उसके लिए फीस जमा करने का मौका एक से दो अगस्त तक मिलेगा। इस भर्ती के तहत कंप्यूटर आधारित पहले चरण की परीक्षा 27 से 31 अक्तूबर तक जबकि दूसरे चरण की परीक्षा जनवरी-फरवरी 2026 तक संभावित है।
बता दें कि इस भर्ती के तहत कुल 1340 पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए। ओबीसी, एससी और एसटी कैटेगरी के आवेदकों को अधिकतम उम्र सीमा में सरकार के नियमानुसार छूट भी दी गई है। 1 जुलाई 2025 से आयु की गणना की जाएगी।
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा या डिग्री होनी चाहिए। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले जनरल और OBC श्रेणी के लिए 100 रुपए एप्लीकेशन फीस निर्धारित की गई है। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थी को आवेदन शुल्क जमा करने से छूट दी गई है। अभ्यर्थी फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के जरिए किया जाएगा। पेपर-1 (CBT – कंप्यूटर आधारित परीक्षा), पेपर-2 (CBT) और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन (DV) होगी। इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।



