Search
Close this search box.

SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल में स्नातक के लिए 14582 पदों पर भर्ती; बेहद करीब है अंतिम तिथि, तुरंत करें आवेदन

SSC CGL 2025: एसएससी सीजीएल के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई है। कर्मचारी चयन आयोग ने 14582 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी जल्द आवेदन करें।

SSC CGL Recruitment 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा आयोजित संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (SSC CGL 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है। 14582 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 रात 11 बजे तक है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे ssc.gov.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती

केंद्र सरकार के विभागों में ग्रुप बी के पदों असिस्टेंट सेक्शन अफसर, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एक्साइज इंस्पेक्टर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट अफसर, सब इंस्पेक्टर, डाक इंस्पेक्टर, नारकोटिक्स इंस्पेक्टर, एक्जीक्यूटिव असिस्टेंट, रिसर्च असिस्टेंट, डिविजनल एकाउंटेंट, एनआईए सब इंस्पेक्टर, जूनियर स्टैस्टिकल अफसर पर भर्ती होगी। ग्रुप सी के पदों आडिटर, एकाउंटेंट, पोस्टल असिस्टेंट, अपर डिविजनल क्लर्क, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट, टैक्स असिस्टेंट पर भर्ती होगी।

नोट कर लें ये सभी महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन प्रारंभ: 09 जून, 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 04 जुलाई, 2025 (रात 11 बजे तक)
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 5 जुलाई, 2025 (रात 11 बजे तक)
  • आवेदन पत्र में सुधार की तिथि: 09 से 11 जुलाई, 2025 (रात 11 बजे तक)
  • टियर 1 परीक्षा का संभावित कार्यक्रम: 13 से 30 अगस्त, 2025 
  • टियर 2 परीक्षा का संभावित कार्यक्रम: दिसंबर, 2025

SSC CGL 2025: टियर-1 और टियर-2 एग्जाम कब होंगे आयोजित?

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) परीक्षा 2025 की तिथियों की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का आयोजन 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 के बीच किया जाएगा। वहीं, टियर-2 परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित की जाएगी। 

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

पद के आधार पर आयु सीमा 18-30 वर्ष, 20 से 30 वर्ष, 18-32 वर्ष या 18 से 27 वर्ष निर्धारित है। आयु सीमा निर्धारित करने की कट-ऑफ तिथि 01 अगस्त, 2025 होगी और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

इसी तरह, शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकताएं भी पद के अनुसार अलग-अलग हैं। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी के लिए अधिसूचना देख सकते हैं।

आवेदन शुल्क

एसएससी सीजीएल 2024 के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन दो-स्तरीय कंप्यूटर-आधारित परीक्षा (सीबीई) के माध्यम से किया जाएगा, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन दौर होगा। अधिसूचना में कंप्यूटर आधारित परीक्षा की योजना और पाठ्यक्रम का उल्लेख किया गया है। आयोग ने कहा कि अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद उपयोगकर्ता विभागों द्वारा दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

SSC CGL 2025: न्यूनतम उत्तीर्ण मानदंड

  • अनारक्षित वर्ग के लिए 30 प्रतिशत
  • ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 25 प्रतिशत
  • अन्य सभी श्रेणियों के लिए 20 प्रतिशत

 त्रुटियों का अधिकतम प्रतिशत (न्यूनतम अर्हता मानक) अनारक्षित वर्ग के लिए 20 प्रतिशत, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 25 प्रतिशत और अन्य सभी श्रेणियों के लिए 30 प्रतिशत है।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज