Search
Close this search box.

श्रीखंड महादेव के लिए निरमंड से मां अंबिका माता और दत्तात्रेय स्वामी की पवित्र छड़ी रवाना

 श्रीखंड महादेव के दर्शन को निरमंड के दशनामी जूना अखाड़ा से मां अंबिका माता और दत्तात्रेय स्वामी की 30वीं छड़ी यात्रा सोमवार को रवाना हो गई। 

उत्तर भारत की कठिनतम यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए सोमवार को निरमंड से पवित्र छड़ी रवाना हुई। मां अंबिका माता और दत्तात्रेय स्वामी की यह छड़ी 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन श्रीखंड महादेव के दर्शन करेगी। सोमवार को भोले के जयकारों से साधु-संतों की छड़ी यात्रा श्रीखंड महादेव की ओर निकली।  श्रीखंड महादेव के दर्शन को निरमंड के दशनामी जूना अखाड़ा से मां अंबिका माता और दत्तात्रेय स्वामी की 30वीं छड़ी यात्रा सोमवार को रवाना हो गई। छड़ी यात्रा को एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह और छड़ी यात्रा समिति के अध्यक्ष टाकेश्वर शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

निरमंड से छड़ी यात्रा को अखिल भारतीय पंच दशनामी जूना अखाड़ा खन्ना कुदरत गिरी ने दावत गिरी की अध्यक्षता में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद वाद्य यंत्रों की ध्वनि, शंखनाद और बम-बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों के साथ रवाना किया। इस छड़ी यात्रा को रवाना करने में देश के विभिन्न अखाड़ों के दर्जनों साधुओं सहित करीब 500 लोगों ने भाग लिया। छड़ी यात्रा समिति के अध्यक्ष टाकेश्वर शर्मा ने बताया कि इस बार पवित्र छड़ी यात्रा में करीब 150 लोग शामिल हैं, जो श्रीखंड महादेव के दर्शन करेंगे। यह छड़ी यात्रा सोमवार शात तक जाओं, सिंहगाड़ होते हुए ब्राहटी नाला पहुंचेगी, जबकि 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन श्रीखंड कैलाश के दर्शन करने के बाद छड़ी 14 जुलाई की शाम को वापस जूना अखाड़ा निरमंड पहुंच जाएगी।

इसके बाद यहां विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। टाकेश्वर शर्मा ने बताया कि श्रीखंड कैलाश के दर्शनों के लिए निरमंड के जूना अखाड़े से मां अंबिका और दत्तात्रेय स्वामी की छड़ी यात्रा वर्ष 1996 में शुरू की गई थी। उन्होंने बताया कि छड़ी यात्रा प्राचीन समय से जाती है, जो हर साल देव शयनी एकादशी को निरमंड से रवाना होती है और गुरु पूर्णिमा के दर्शन करके वापस आती है। हालांकि,  इस वर्ष यात्रा आधिकारिक तौर पर 10 से 23 जुलाई तक होगी। 23 जुलाई को श्रद्धालुओं का आखिरी जत्था प्रशासन की ओर से श्रीखंड महादेव यात्रा के लिए रवाना किया जाएगा।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज