प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में सरकार पर मंडी जिले में आई आपदा को लेकर निशाना साधा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने मंगलवार को शिमला में पत्रकार वार्ता में सरकार पर मंडी जिले में आई आपदा को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्र में आठ दिन बाद भी मलबा नहीं उठाने, पीने के पानी की व्यवस्था न करना, लापता 28 लोगों का पता नहीं लगाना चिंताजनक है। यह सरकार की गंभीरता पर प्रश्नचिन्ह है। कहा कि बादल फटने से क्षेत्र में भारी तबाही हुई है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पहले दिन से ही मंडी जिले के प्रवास पर है और निरंतर एक-एक प्रभावित परिवारों से मिलने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ने भी लगातार तीन दिन तक प्रभावित क्षेत्रों में प्रवास किया, सांसद कंगना रणाैत ने भी प्रवास कर जनता का कुशलक्षेम जाना। लेकिन प्रदेश के मुखिया आठ दिन बाद भी सराज नहीं पहुंचे।
वहीं, भाजपा के शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने भारी बारिश के कारण प्रभावित परिवारों के लिए 800 कंबल वाली एक गाड़ी सिरमौर जिला से रवाना की। कश्यप ने बताया कि इस दुख की घड़ी में पूरा प्रदेश मंडी जिला के विभिन्न इलाकों में त्रासदी के समय प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। भाजपा के सभी संगठन आत्मक जिलों में लगातार प्रभावित परिवारों के लिए राशन व बर्तन कित भेजी भी जा रही हैं। अभी तक भाजपा ने 5,000 से अधिक राशन किट और 1,000 से अधिक बर्तन किट मंडी भेज दी है। कश्यप ने कहा कि भाजपा के सभी नेता निरंतर फील्ड में कार्य कर रहे हैं। कश्यप ने कहा कि भाजपा भाजपा द्वारा लगातार टीमों ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में काम किया है।



