Search
Close this search box.

बारिश से तबाह गांवों को भेजी राशन की खेप

विधायक लोकेंद्र कुमार ने करसोग-नाचन सराज विधानसभा के बाढ़ प्रभावितों को आनी से भेजा राशन
प्रदेश के मंडी जिला में 30 जून को भारी वर्षा के बीच बादल फटने से विभिन्न क्षेत्रों में भारी नुक्सान हुआ है। इसमें सराज के थूनाग में सबसे अधिक भारी जान माल का नुक्सान हुआ है। जिसमें कई गांव व परिवार समाप्त हो गए । इस दु:ख की घड़ी मे पूरे प्रदेश के लोग सहयोग कर रहे हैं। सोमवार को आनी विधानसभा क्षेत्र के युवा विधायक लोकेन्द्र कुमार ने इस त्रासदी पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए, बाढ़ प्रभावितों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई और करसोग और नाचन सराज विधान सभा क्षेत्र में प्रभावित परिवारों के लिए आनी से खाद्य सामग्री, कंबल तथा बर्तन आदि सामग्री भेजी है। भाजपा मंडल आनी ने मिलकर यह राहत सामग्री भेजी है।

सोमवार को आनी से दो गाडिय़ां राशन व अन्य आवश्यक सामग्री भेजी गई है। विधायक लोकेन्द्र कुमार ने प्रदेश व आउटर सराज की जनता से अपील की है कि इस विकट स्थिति में थूनाग सहित सभी प्रभावितों की हर सम्भव सहायता करें। विधायक ने कहा की जयराम ठाकुर की अध्यक्षता मे नौ जुलाई को प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री बांटी जाएगी। इस समाजिक कार्य मे विधायक लोकेन्द्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष वेद ठाकुर, राम सिंह ठाकुर, मस्त राम ठाकुर, गोल्डी चौहान, उगम राम ठाकुर, सुनील वर्मा तथा धर्म पाल आदि पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज