JMI Recruitment 2025: जामिया मिलिया इस्लामिया ने गेस्ट फैकल्टी के सैकड़ों पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में बी.टेक, एम.ई. और एम.टेक जैसे तकनीकी डिग्री धारक भी आवेदन कर सकते हैं

JMI Vacancy 2025: जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) ने 300 से अधिक पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर और गेस्ट फैकल्टी की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए JMI की आधिकारिक वेबसाइट jmi.ac.in से आवेदन पत्र डाउनलोड कर ऑफलाइन माध्यम से 14 जुलाई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 306 पदों को भरना है, जिसमें सहायक प्रोफेसर के 86 पद और अतिथि संकाय (गेस्ट फैकल्टी) के 220 पद शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता
शैक्षणिक योग्यता
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में उपयुक्त शैक्षणिक योग्यता होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास बी.आर्क, बी.एड, बीडीएस, बी.टेक/बीई, एमबीबीएस, डिप्लोमा, बीयूएमएस, बीएफए, बी.डेस जैसी किसी मान्यता प्राप्त डिग्री में योग्यता होनी चाहिए।

सांकेतिक तस्वीर – फोटो : freepik
इसके अलावा, कोई भी मास्टर डिग्री, एमए, एम.आर्क, एम.एड, एमएससी, एमई/एम.टेक, एमबीए/पीजीडीएम, पीजी डिप्लोमा, एम.फिल/पीएचडी, मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी, एमएस/एमडी, एमएफए, एम.डेस, बीएस, एम.प्लान, बी.वोक जैसी उच्च योग्यताएं रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं, बशर्ते उनकी डिग्री संबंधित क्षेत्र और पद की आवश्यकताओं के अनुरूप हो।

वेतन – फोटो : freepik
वेतन और मानदेय
जामिया मिलिया इस्लामिया में सहायक प्रोफेसर (संविदा) को हर महीने लगभग 89,435 रुपये वेतन मिलेगा, जिसमें बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता (DA) शामिल है। वहीं अतिथि शिक्षक (गेस्ट फैकल्टी) को हर लेक्चर पर 1,500 रुपये मिलेंगे, लेकिन एक महीने में उन्हें ज्यादा से ज्यादा 50,000 रुपये तक का ही भुगतान किया जाएगा।

आवेदन शुल्क – फोटो : freepik
आवेदन शुल्क
जामिया मिलिया इस्लामिया में सहायक प्रोफेसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 500 रुपये, जबकि अतिथि संकाय (गेस्ट फैकल्टी) पद के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये निर्धारित किया गया है। उम्मीदवारों को यह शुल्क निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ जमा करना होगा।अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें



