Search
Close this search box.

DRDO Internship 2025: डीआरडीओ में पेड इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, 14 जुलाई तक करें आवेदन; जानें योग्यता

DRDO Internship 2025: डीआरडीओ ने इंजीनियरिंग और विज्ञान के छात्रों के लिए शानदार पेड इंटर्नशिप शुरू की है। इस इंटर्नशिप में कुल 165 सीटें निर्धारित हैं, जिन पर चयनित स्टूडेंट्स को 6 महीने तक रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा।

DRDO Internship 2025: रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने देशभर के इंजीनियरिंग और विज्ञान के छात्रों के लिए शानदार पेड इंटर्नशिप का एलान किया है।डीआरडीओ इंटर्नशिप के लिए कुल 165 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिन पर चयनित स्टूडेंट्स को 6 महीने तक रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा। यह इंटर्नशिप DRDL/ASL/CAS हैदराबाद में आयोजित की जाएगी।

आवेदन और चयन की मुख्य तिथियां

विवरणतिथि
आवेदन की अंतिम तिथि14 जुलाई 2025
चयनित छात्रों को इंटरव्यू की सूचना22 जुलाई 2025
इंटरव्यू की तिथि26 जुलाई 2025
इंटर्नशिप शुरू होने की तिथि1 अगस्त 2025

DRDO Internship Eligibility: पात्रता

इस इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से बीई/बी.टेक के फाइनल ईयर या एमएससी के सेकेंड ईयर में पढ़ाई कर रहे होने चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार का शैक्षणिक प्रदर्शन भी बेहतर होना आवश्यक है। इसके तहत उनके पास AICTE या UGC से मान्यता प्राप्त संस्थान से न्यूनतम 60% अंक या समकक्ष CGPA होना जरूरी है। साथ ही, आवेदन करने वाले छात्रों की अधिकतम आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

हैदराबाद में 6 महीने होगी इंटर्नशिप 

यह इंटर्नशिप रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के DRDL, ASL और CAS लैब्स में आयोजित की जाएगी, जो हैदराबाद स्थित हैं। इंटर्नशिप की कुल अवधि 6 महीने की होगी, जिसकी गणना कार्यक्रम में शामिल होने की तारीख से की जाएगी। इस दौरान चयनित छात्रों को हर महीने ₹5000 का स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। इंटर्नशिप सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद प्रतिभागियों को डीआरडीओ की ओर से आधिकारिक प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा, जो उनके करियर में एक अहम उपलब्धि के रूप में काम आएगा।

आवेदन प्रक्रिया

  • DRDO की वेबसाइट drdo.gov.in से इंटर्नशिप फॉर्म डाउनलोड करें।
  • भरे हुए फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज संलग्न करें।
  • यह आवेदन डायरेक्टर, DRDL, DRDO, मिसाइल कॉम्प्लेक्स, कंचनबाग, हैदराबाद – 500058 पते पर भेजें।
  • साथ ही स्कैन कॉपी को ईमेल करें: drdlintern2025@gmail.com पर।
Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज