Search
Close this search box.

कंगना रणौत पर मंत्री जगत नेगी ने कसा तंज, बोले- रील लाइफ और रियल लाइफ में झांसी की रानी बनने में फर्क

जगत सिंह नेगी ने कंगना रणौत पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रील व रियल लाइफ में बड़ा अंतर है। रील लाइफ और रियल लाइफ में झांसी की रानी बनने में फर्क है। 

 राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कंगना रणौत पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि रील व रियल लाइफ में बड़ा अंतर है। रील लाइफ और रियल लाइफ में झांसी की रानी बनने में फर्क है। उन्होंने कहा कि कंगना चुनी हुई सांसद हैं और  ऐसे मौके पर उनका आना लाजमी है। ऐसे मौके पर उन्हें बुलाने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उनपर बात करना समय बर्बाद करना है। यह वही है जो ये बोलती हैं कि 2014 में आजादी मिली है। अब कंगना सांसद बन गई है। चुनाव के समय उन्होंने बड़ी-बड़ी बातें की थीं ।

कानून दिल्ली में बनते हैं, संसद के अंदर वे बात तक नहीं करती हैं। 2023 में भी बड़ी आपदा आई है। उस समय उन्होंने संसद के अंदर राहत देने को लेकर कोई बात नहीं की । प्रदेश में मकान गिरने पर केंद्र सरकार केवल डेढ़ लाख देती है। राशि को बढ़ाने के लिए क्यों बात नहीं की जाती। यदि सड़क बह जाए तो केंद्र सरकार एक किलोमीटर का एक लाख 25 हजार देती है, उसे बढ़ाने को लेकर क्यों नहीं बोल रहीं। जगत ने कहा कि सांसद को पांच करोड़ एमपी फंड मिलता है और वे अपना एमपी फंड सरकार को दे ताकि सड़कों को बहाल करने के साथ उनकी मरम्मत की जा सके। 

 भाजपा नेता आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में डिजाइनर सूट पहनकर जा रहे: नेगी
 जगत सिंह नेगी ने भाजपा के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा कि भाजपा नेता आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में डिजाइनर सूट पहनकर जा रहे हैं और केवल बोलते हैं, करते कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को जंजैहली तक पहुंचने में आठ दिन लगे।  नेगी ने बताया कि प्रदेश में 202 सड़कें अवरुद्ध हैं, 217 बिजली ट्रांसफर बंद हैं और 143 पेयजल योजनाएं भी बंद हैं। 1,200 से ज्यादा मकानों को आंशिक और पूर्ण रूप से नुकसान पहुंचा है। मंडी में 20 लोगों की मौत हो गई है। कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि आपदा राहत अभियान युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है। रास्ते बंद थे, जिन्हें युद्ध स्तर पर खोला गया है। जंजैहली से करसोग के लिए रास्ता खोला गया और वहां फंसे पर्यटकों को बाहर निकाला गया।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज