सबसे पहले सीएम बगस्याड़ राहत शिविर में पहुंचे। इस दाैरान मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्र बगस्याड़ में नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों के सदस्यों के साथ बातचीत की और उनकी पीड़ा को साझा किया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज मंडी जिले के कई आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर हैं। वह थुनाग में रात्रि ठहराव करेंगे। सबसे पहले सीएम बगस्याड़ राहत शिविर में पहुंचे। इस दाैरान मुख्यमंत्री ने आपदा प्रभावित क्षेत्र बगस्याड़ में नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों के सदस्यों के साथ बातचीत की और उनकी पीड़ा को साझा किया।
इसके बाद आपदा से प्रभावित क्षेत्रों के लिए निकल गए। वह जंजैहली जाकर आपदा से प्रभावित लोगों से मिलेंगे। थुनाग में रात्रि ठहराव के बाद सीएम बड़ा पंचायत जाएंगे। वह 10 जुलाई को लौटेंगे। मौसम खराब रहने की स्थिति में वह सड़क मार्ग से रवाना होंगे। पहले सीएम का मंगलवार को भी शिमला से मंडी जाने का कार्यक्रम था, मगर इसे एक दिन आगे स्थगित किया गया। सीएम आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों का जायजा लेंगे व राहत सामग्री भी बांटेंगे।
आज मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज जिला मंडी के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने जा रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि नड्डा बुधवार को थुनाग, नाचन और करसोग का दौरा करेंगे। इस दौरान नेता विपक्ष जयराम ठाकुर भी साथ रहेंगे। नड्डा जिला मंडी में बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लेंगे।



