Search
Close this search box.

हिमाचल: जेपी नड्डा मंडी जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दाैरे पर, पंगगलीयूर में प्रभावितों से मिले

नड्डा सड़क मार्ग से विधानसभा क्षेत्र नाचन और थुनाग को ओर रवाना हुए।  नड्डा जिला मंडी के आपदा प्रभावित थुनाग, नाचन और करसोग का दौरा करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बुधवार दोपहर हेलिकाप्टर से सुंदरनगर पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंचे। यहां नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल सहित अन्य भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नड्डा सड़क मार्ग से विधानसभा क्षेत्र नाचन, थुनाग व करसोग के लिए रवाना हुए। नाचन के पंगगलीयूर, बड़ा पहुंचकर जेपी नड्डा ने आपदा प्रभावितों से मुलाकात की और उन्हें ढाढ़स बंधाया।   इस दौरान नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी माैजूद रहे। नड्डा जिला मंडी में बाढ़ और बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति का जायजा लेंगे।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज