
जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशा माफिया के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस को 32 मील में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 32 मील में नाकाबंदी के दौरान इनोवा गाड़ी में सवार विनय कुमार (32) निवासी नूरपुर व किशोरी लाल (20)पुत्र निवासी सियोली (बंजार) के कब्जे से 2 किलो 84 ग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस ने 32मील में नाकाबन्दी के दौरान इनोवा गाड़ी में सवार विनय कुमार (32) पुत्र सागर निवासी नूरपुर व किशोरी लाल (20)पुत्र तीर्थ राम निवासी सियोली (बंजार) के कब्जे से 2 किलो 84 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Author: Kullu Update
Post Views: 20



