Search
Close this search box.

डिपोधारकों ने निगम के गोदामों से नहीं उठाया जुलाई का राशन

प्रदेश में सस्ते राशन के डिपोधारकों ने अपनी मांगें पूरी न होने के चलते जुलाई का राशन निगम के गोदामों से उठाना बंद कर दिया है। प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कवि ने कहा कि डिपोधारकों की मांगें लंबे समय से लंबित पड़ी हुई हैं, जिन्हें प्रदेश डिपो संचालक समिति कई बार सरकार व विभाग के समक्ष रख चुकी है, लेकिन हमारी मांगों पर न तो सरकार ने कोई गौर किया और न ही विभाग ने।

अशोक कवि ने कहा कि 14 अप्रैल को हमीरपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में प्रदेश के डिपोधारकों ने पहली मई तक डिपुओं में विभाग द्वारा स्थापित की गई मशीनों में कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध करवाने व जो खर्च पिछले पांच वर्षों तक डिपोधारकों ने मशीनें चलाने के लिए नेट पर अपनी जेब से अदा किया है, उसे डिपोधारकों को देने की मांग पूरी करने की शर्त रखी थी और पहली मई तक यह शर्त पूरी न होने की दिशा में डिपोधारकों ने पहली मई से राशन वितरण का कार्य बंद करने का फैसला लिया था।

सात मई को निदेशक खाद्य आपूर्ति विभाग ने डिपो धारकों की इस मांग को डेढ़ माह के भीतर पूरा करने का आश्वासन दिया था। इसके चलते प्रदेश के डिपो धारकों ने अपनी इस हड़ताल को स्थगित कर दिया था।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज