
कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ अभियान छेड़ रही है और इसी के तहत पुलिस थाना बंजार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बागा खुंदन में एक महिला के किराये के कमरे की तलाशी के दौरान 03 पेटियां देशी शराब (ब्रांड: संतरा) — कुल 36 बोतलें, 11 बोतलें मार्का रॉयल स्टैग, 11 बोतलें बियर व 13 लीटर नाजायज़ शराब बरामद की गईं है । मौके पर शराब की बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना बंजार में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।मामले में आगामी जाँच जारी है ।
Author: Kullu Update
Post Views: 644



