
कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ नकेल कसी जा रही है जिसके तहत पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा बुद्धा चौक वोल्वो बस स्टैंड मनाली के समीप गश्त/ यातायात व्यवस्था डियुटी के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति की तलाशी के दौरान 10.790 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद की गई है । आरोपी की पहचान तरसेम (40 वर्ष) पुत्र राम सिंह निवासी मकान न0 49, वार्ड न0 28, पीपल वाला चौक पुराना बाजार तहसील व जिला मोगा (पंजाब) के रूप में हुई है ।व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के मामला दर्ज़ किया गया है और बरामद नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । मामले में आगामी जाँच जारी है।
Author: Kullu Update
Post Views: 1,132



