
देरी से आ रही ट्रेनों से भी लोगों की बढ़ी दिक्कतें
रेलवे स्टेशन ऊना में रेल सेवाओं के हिसार विस्तार के बाद ज्यादातर पैसेंजर टे्रन देरी से पहुंच रही हैं या फिर रद्द हो रही है, लेकिन रेल सेवा का इंतजार कर रहे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे यात्रियों में रेलवे विभाग की कार्यप्रणाली के खिलाफ भारी रोष है। यात्रियों ने बताया कि कुछ समय पहले उत्तर रेलवे व अंबाला मंडल द्वारा गाड़ी संख्या 64563-64564 अंबाला छावनी- अंब अंदौरा- अंबाला छावनी वाया चंडीगढ़ जंक्शन पैसेंजर रेलगाड़ी का विस्तार हरियाणा के हिसार जिला तक किया गया था, लेकिन अब ये विस्तार यात्रियों के लिए परेशानी बन चुका है। जब-जब ये रेलगाड़ी अपनी समय सारिणी से लेट होती हैं, तब रेलवे इस रेलगाड़ी को नंगल डैम तक ही चलाता हैं।
इससे आगे का रूट नंगल डैम और अंब अंदौरा के बीच रद्द कर दिया जाता हैं। इस रेलगाड़ी से दैनिक यात्रियों में प्रदीप, रमन, विजय आदि यात्रियों ने कहा है कि इस रेलगाड़ी के बाद अंब-अंदौरा और ऊना हिमाचल से अन्य कोई रेलगाड़ी नहीं है। रेलवे स्टेशन ऊना से स्टेशन मास्टर ने बताया कि इस रेल सेवा को हिसार तक बढ़ाया गया है। पेसेंजर ट्रेन होने के चलते यह कई बार लेट हो जाती है।



