Search
Close this search box.

पुलिस थाना आनी की टीम ने सरकारी बस में सवार मोती राम की ली तलाशी,904,ग्राम चरस की बरामद

कुल्लू अपडेट,जिला कुल्लू पुलिस लगातार नशा माफिया के खिलाफ नकेल कस रही है जिसके तहत पुलिस थाना आनी के अन्तर्गत आने वाली पुलिस चौकी लुहरी की टीम द्वारा नाकाबन्दी के दौरान बैहना मोड समीप छांऊटी में एक HRTC बस की नियमानुसार तलाशी के दौरान गाड़ी में बैठे एक संदिग्ध व्यक्ति के कब्जा से 904 ग्राम चरस बरामद की गई है।आरोपी की पहचान मोती राम (72 वर्ष) पुत्र स्व0 बली राम निवासी गांव दुवेड़ (जडार) डाकखाना खुन्न तहसील आनी जिला कुल्लू के रूप में हुई है व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस थाना आनी में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज़ किया गया गया है और बरामद नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है।मामले में आगामी जाँच जारी है 

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज