Search
Close this search box.

सीएम सुक्खू ने सरण गांव पहुँच कर आपदा की स्थिति का लिया जायजा,अधिकारियों से बात कर दिए ज़रूरी निर्देश

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सराज के सरण गांव पहुँच कर आपदा की स्थिति का जायजा लिया। तबाही का मंजर बहुत भारी है।
राहत शिविर में रुके परिवारों से मिला, बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया।वही सीएम ने कामकाज की स्थिति देख कर मौजूद अधिकारियों से बात कर ज़रूरी निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि लोगों की आँखों में ठहरा दर्द, मासूम चेहरों पर छाया सन्नाटा — ये दृश्य भीतर तक हिला देने वाले हैं। राहत शिविर में रह रहे लोगों का दुख बाँटा। कई लोगों ने अपनी तकलीफ़ें साझा कीं।इस कठिन घड़ी में लोगों का धैर्य और साहस वास्तव में हिम्मत देने वाला है।मैं पूरे भरोसे के साथ कहना चाहता हूँ — राज्य सरकार हर ज़रूरतमंद के साथ खड़ी है।राहत और पुनर्वास का हर कार्य प्राथमिकता से किया जा रहा है। हर पीड़ा को दूर करना मेरी ज़िम्मेदारी भी है और संकल्प भी।मैं तब तक चैन से नहीं बैठूंगा, जब तक हर ज़ख्म पर मरहम न रख दूँ।

Kullu Update
Author: Kullu Update

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज